बिहार

बसमतिया पुलिस व एसएसबी जवानों ने सीमा पर 20 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिले के भारत-नेपाल सीमा से बसमतिया पुलिस एवं बेला एसएसबी जवानों के संयुक्त कार्रवाई में 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बाइक सवार नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया जहां आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया। गिरफ्तार तस्कर में नेपाल के धरान के देवी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथनबाड़ी निवासी पियारा लिम्बु पिता बम बहादुर लिम्बु बताया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार तस्कर जो 20 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर बार्डर के रास्ते तस्करी कर रहे थे। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसएसबी जवानों ने बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

मुहर्रम-2026 : ताजिया जुलूस को लेकर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक

शेखपुरा मॉडल स्कूल में 1 जुलाई से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय, डीएम शेखर आनंद का औचक निरीक्षण

सीएम सम्राट चौधरी ने दिग्विजय सिंह को 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

error: