बिहार

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, बच्चों ने बनाया पेपर और मिट्टी से चंद्रयान

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से पेपर और मिट्टी से चंद्रयान का मॉडल तैयार किया. बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया.

कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका नीतू शाही ने बच्चों को चंद्रयान-3 के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किस तरह भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में नई ऊंचाइयों को छुआ है और पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से अंतरिक्ष यान का प्रदर्शन भी दिखाया गया, जिससे बच्चों में अंतरिक्ष और विज्ञान के प्रति गहरी रुचि जगी.

Advertisements
Ad 1

शिक्षिका नीतू शाही ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं, इसलिए उन्हें अभी से ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी हर जानकारी देना बेहद जरूरी है. इस तरह के आयोजन बच्चों को नई दिशा देते हैं और उनके अंदर सीखने और सिखाने का उत्साह पैदा करते हैं. उन्होंने कहा कि जब बच्चों को विज्ञान की बातें सरल और रोचक तरीके से समझाई जाती हैं तो वे स्कूल आने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं.

इस कार्यक्रम में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय में सकारात्मक और प्रेरणादायी वातावरण बना रहा. चंद्रयान मॉडल बनाकर बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया. विद्यालय परिवार ने बच्चों की इस पहल की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: