बिहार

बिहार प्रदेश छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बने चंदन कुमार चंचल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश छात्र जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधे श्याम ने रसायन शास्त्र के शोधार्थी एवं CSIR UGC-JRF क्वालिफाइड चंदन कुमार चंचल को छात्र जदयू का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधे श्याम ने कहा कि “पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए चंदन कुमार चंचल जैसे युवाओं की जरूरत है।”

अपने मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार चंचल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, छात्र जदयू के प्रभारी सह सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान परिषद प्रो. विरेंद्र नारायण यादव एवं छात्र जदयू प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधे श्याम जी का धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित सभी छात्र कल्याणकारी योजनाओं को छात्रों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Related posts

बिहार में वन्यजीव संरक्षण के साथ बढ़ेगा ईको-टूरिज्म, सीएम ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

5 चोरी की बाइक व 2 मोबाइल के साथ दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार!

केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण के बाद की उच्चस्तरीय बैठक

error: