बिहार

पटना पुलिस की साइबर अपराध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, जुलाई में 26 मामलों में ₹86.93 लाख की राशि पीड़ितों को लौटाई गई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में पटना पुलिस ने सराहनीय पहल की है। साइबर थाना, पटना द्वारा जुलाई 2025 में त्वरित तकनीकी अनुसंधान और सतत निगरानी के जरिए कुल 26 साइबर अपराध मामलों में पीड़ितों के खातों में ₹86,93,388/- (छियासी लाख तिरानवे हजार तीन सौ अठ्ठासी रुपए) की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई है।

इसके अतिरिक्त, जुलाई माह के भीतर ही दर्ज किए गए विभिन्न साइबर अपराध मामलों में लगभग ₹90 लाख की राशि की वापसी हेतु भी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित राशि शीघ्र ही पीड़ितों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी।

इस संबंध में नीतीश चंद्र धारिया, पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, साइबर थाना पटना ने जानकारी देते हुए बताया कि, “हमारी प्राथमिकता प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना और आर्थिक क्षति की भरपाई सुनिश्चित करना है। तकनीकी विश्लेषण और वित्तीय संस्थानों के सहयोग से राशि वापसी की प्रक्रिया को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। पटना पुलिस की इस तत्परता और कार्यशैली को लेकर आम नागरिकों में संतोष और विश्वास का वातावरण देखने को मिल रहा है।

Related posts

मानिकपुर में 52 किलो गांजा बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

युवक का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल डंडे बरामद!

मानिकपुर में नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नवाबगंज का वारंटी भी गया जेल

error: