बिहार

हिन्दुनी महादलित टोला में दीवार गिरने से मासूम की मौत, पूर्व विधायक अरुण मांझी ने जताया शोक

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिन्दुनी महादलित टोला में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में मिट्टी की दीवार गिरने से एक मासूम बच्चे की दबकर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रभारी सह पूर्व विधायक अरुण मांझी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

पूर्व विधायक ने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन से अविलंब मुआवजा देने की मांग की. इस अवसर पर उनके साथ संजय सिंह दिवाकर, ओपी सिंह, सुनील कुमार सिंह, उमेश सिंह, धर्मशिला देवी, बेबी देवी, समझरिया देवी, कंचन देवी, सुमित्रा देवी, मिकी देवी, प्रयाग मांझी, पप्पु मांझी, विजय मांझी, अकलू मांझी, दीना मांझी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. जनता दल यूनाइटेड ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: