बिहार

‘कोई मतदाता छूटे नहीं’ अभियान को मिल रही है गति

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों एवं शहरी निकायों में विशेष कैम्प की शुरुआत की गई है। यह अभियान 1 अगस्त से 1 सितंबर तक चलेगा, जिसमें हर दिन (सोमवार से रविवार) सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पात्र नागरिक अपने दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (EROs) को मिशन मोड में दावे एवं आपत्तियों के निपटारे हेतु कैम्पों के सुचारू आयोजन का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “कोई मतदाता छूटे नहीं” है।

इन सेवाओं का मिलेगा लाभ:

नया नामांकन (Form-6)

नाम, पता संशोधन (Form-8)

नाम हटाने की आपत्ति (Form-7)

बिहार से बाहर स्थानांतरण हेतु विशेष घोषणा पत्र (Annexure-D)

Advertisements
Ad 1

जिलाधिकारी ने बताया कि 01.07.2025 को अर्हता तिथि मानते हुए 1 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। दावे एवं आपत्तियाँ 1 सितंबर तक स्वीकार की जाएंगी तथा 30 सितंबर को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।

दिव्यांग व वृद्धजन के लिए विशेष सुविधा:

जो मतदाता विशेष कैम्प में उपस्थित नहीं हो सकते, उनके लिए बीएलओ घर-घर जाकर आवेदन पत्र लेंगे। साथ ही प्रत्येक कैम्प में प्राप्त आवेदनों की पावती अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

सप्ताहांत में भी सेवा:

मतदाताओं की सुविधा हेतु हर शनिवार और रविवार को भी बीएलओ 9 बजे से 5 बजे तक अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे।

राजनैतिक दलों के लिए पारदर्शिता:

सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठकें की जाएंगी तथा दावों/आपत्तियों की जानकारी नियमित रूप से साझा की जाएगी। बीएलओ एवं बीएलए के बीच समन्वय को और बेहतर करने का निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि यह पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है और हर पात्र नागरिक की भागीदारी इसमें अनिवार्य है।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: