बिहार

बिहार में अपराधी मस्त, शासन-प्रशासन पस्त और नेता पदाधिकारी मलाई काटने में व्यस्त है : एजाज अहमद

20250802 171302

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने जानीपुर में अपराधियों के द्वारा दो मासूम बच्चों की जिंदा जलाकर की गई हत्या यह बताने के लिए काफी है कि बिहार में किस तरह से अपराधी बेखौफ होकर कार्य कर रहे हैं।

इस तरह की हृदय विधायक घटना मानवता को शर्मसार करने वाली और मानवीय संवेदना को समाप्त कर देने वाली घटना है । यह बताने के लिए काफी है की बिहार में किस तरह से अपराधियों का खौफ है। बिहार में अपराधी पूरी तरह से मस्त है शासन प्रशासन पस्त है और सत्ता में बैठे हुए नेता पदाधिकारी मलाई काटने में व्यस्त है । इस तरह की घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है इस मामले में मासूम की हत्या करने वाले की अविलंब गिरफ्तारी तथा इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा