बिहार

एसएसबी ने ग्रामीणों के साथ किया समन्वय बैठक

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी स.सी.ब.बथनाहा के कार्यक्षेत्र बाह्य सीमा चौकी “डी” समवाय कुशमाहा के कार्यक्षेत्र हटेवा गांव में कमांडेट सुरेन्द्र विक्रम के अध्यक्षता में ग्रामीण मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने वाले कुल 40 ग्रामीण उपस्थित थे। 24 पुरुष तथा 16 महिलायें थीं।

एसएसबी सदैव सीमा की सुरक्षा के लिए चौकस है । किसी भी प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना होने पर एसएसबी त्वरित कार्यवाही करने के लिए तैयार है। प्रत्येक नागरिक की देश के प्रति जिम्मेदारी बनती है अतः उनसे अनुरोध है कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, तीसरे देश के नागरिकों की सूचनाएं एसएसबी के साथ साझा करें।

एसएसबी नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत ग्रामीणों को विभिन्न गतिविधियाँ प्रदान करने के लिए प्रयत्नरत है, जिसमें शामिल हैं- स्वास्थ्य शिविर और चिकित्सा सेवाएं। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान। सामुदायिक विकास कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन और राहत कार्य। आरटीआई के उपयोग के विषय में भी ग्रामीण जनों को बताया गया। गांव से कुशमाहा बाजार पहुंचने के लिए पक्की सड़क न होना। पीने के लिए स्वच्छ जल योजनाओं का गांव तक न पहुंचना। गांव में विद्यालय का न होना। उर्वरक का निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर मिलना आदि महोदय द्वारा ग्रामीणों को निश्चिंत किया गया कि उनकी समस्याओं को जिम्मेदार प्रशासकों तक अवश्य पहुंचाया जाएगा।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: