बिहार

एसएसबी ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर

अररिया, रंजीत ठाकुर : 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के उपस्थिति में बाह्य सीमा चौकी “डी” समवाय कुशमाहा के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव हटेवा में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाकर नागरिक कल्याण कार्यक्रम किया गया।

मानव चिकित्सा शिविर में डॉ. मिस लीला सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) 56 वीं वाहिनी मुख्यालय स.सी.ब.बथनाहा के द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के चिकित्सालय शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। मानव चिकित्सा शिविर में 73 सीमावर्ती ग्रामीण लाभान्वित हुए।

Advertisements
Ad 1

सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट आशीष गुप्ता के अलावा 10 अन्य कार्मिक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: