बिहार

तीन बच्चे की पोखर में डूब जाने से मौत!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमाई शहर जोगबनी नगर परिषद के वार्ड संख्या- बारह स्थित पटेल नगर शिवालय मंदिर के पोखर में तीन बच्चों के डूब जाने से मौत हो गई है। जानकारी अनुसार शनिवार की दोपहर पोखर में तीन बच्चे नहाने के क्रम में डुवने लगा जिसे स्थानीय लोगों के देखने पर हो हल्ला मचाने पर कुछ लोग उसे निकालने पोखर में उतरे, लेकिन तब तक तीनों बच्चे पानी के अन्दर चला गया। स्थानीय लोगों द्वारा काफी खोजने पर डुवे तीनों बच्चों का पता नहीं चल पाया।

मौके पर जोगबनी थाना पुलिस पहुंच कर एनडीआरएफ व 56वीं बटालियन एसएसबी को सुचना दिया। लगभग घंटो बीत जाने के बाद भी एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुची जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। एसएसबी जवानों की मदद से तीनो बच्चों को पोखर से निकाला गया। एक बच्चे को स्थानीय अस्पताल एवं दो बच्चों को नेपाल के विराटनगर अस्पताल संतुष्टि के लिय ले जाया गया। अस्पताल से तीनों मृत बच्चे को निज निवास छोटी मस्जिद लाया। चारों तरफ मातम छाया हुआ है,वार्ड पार्षद मो,रियाज़ उद्दीन से जानकारी मिली की डूब कर मृत्यु हुए बच्चों का नाम मोहमद मन्नान उम्र 16 बर्ष पिता आशिक खान, मोहमद शाहिल उम्र 17 बर्ष पिता मोहमद असलम, मोहमद असलम उम्र 19 बर्ष पिता मोहमद करीम बताया गया है। घटना के बाद से परिजन सहित क्षेत्र के लोग मर्माहत है।

Related posts

एम्स पटना में एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ, देहदान करने वालों को दी पुष्पांजलि

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार