बिहार

रिटर्निंग ऑफिसर समेत थ्री मैन कमिटी का चुनाव मतदान आज 11 बजे दिन से

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला अधिवक्ता संघ पटना में चुनावी बिगुल बज चुका है, दो वर्षों के लिए जिला अधिवक्ता संघ का कमिटी के लिए चुनाव होने वाला है निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु पटना बार के अधिवक्ताओं के बीच से ही एक चुनाव पदाधिकारी समेत तीन सदस्यीय कमिटी गठन हेतु आज मतदान होना है, इस में सिर्फ बार के वही अधिवक्ता भाग ले सकेंगे जो जिला अधिवक्ता संघ पटना के सदस्य हैं व जिनका वोटर लिस्ट में नाम होगा। वहीं वोटिंग के लिए डीबीए पटना का आईडी कार्ड/रशीद अथवा वैलिड आईडी कार्ड साथ लाना जरूरी होगा।

बार के कार्यकारिणी सदस्य एवं मीडिया प्रभारी ऐडवोकेट महेश रजक ने बताया कि उक्त संबंध में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना को पत्र के माध्यम से अवगत करते हुए प्रार्थना किया गया है कि किसी भी मामले में सम्बंधित न्यायालय कोई एडवर्स ऑर्डर पास ना किया जाय ताकि बार के गणमान्य अधिवक्ता सदस्यगण अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग कर सकें। ज्ञात हो कि तीन सदस्यीय चुनाव हेतु कुल दस उम्मीदवारों ने व रिटर्निंग ऑफिसर के एक पद के लिए कुल दो उम्मीदवारों क्रमश: श्री मनोज पाठक एवं श्री सुधीर कुमार सिन्हा ने अपना भाग्य आजमाया है।

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

error: