बिहार

निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर : शुक्रवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के दिशा निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी “डी” समवाय कुशमाहा के बी.ओ.पी.दामादीघी के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव बैजनाथपुर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाकर कल्याण कार्यक्रम किया गया।

पशु चिकित्सा शिविर में डॉ. घनश्याम पटेल उप-कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.ब.पुर्णिया के द्वारा सीमावर्ती पशुओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में 41 सीमावर्ती पशुपालक के 189 पशु लाभान्वित हुए। और 21 पशुओं को टिकाकृत भी किया गया।
सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के राणा कुमार सहायक कमांडेंट 18 अन्य कार्मिक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

पटना में बाढ़ की स्थिति पर रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से की बात, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

error: