बिहार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित अग्रवाल को सम्मानित किया

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, पटना सिटी शाखा के सत्र 2025-27 की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय राणी सती मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने की। इस अवसर पर आगामी सत्र 2025-27 के लिए पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को अपने पद की शपथ दिलाई गई। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष मनोज झुनझुनवाला ने किया। पद स्थानांतरण के लिए निवर्तमान अध्यक्ष शिवप्रसाद मोदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित अग्रवाल को राजस्थानी साफा बुके व दुपट्टा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव पद के लिए रितेश कमलिया कोषाध्यक्ष पद के लिए विशाल सिंघानिया एवं अन्य पदाधिकारी को पद की शपथ दिलाई गई।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर आगामी प्रांतीय अधिवेशन की सफलता के लिए अधिवेशन में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने के लिए आग्रह किया गया। साथ ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष प्रभात भरतिया ,सुशील पोद्दार, मनोज झुनझुनवाला, संजीव देवड़ा सह सचिव राजेश चौधरी, संतोष मोदी, चंदन अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष अंकुर टिंबरेवाल कार्यकारी सदस्य कृष्ण कुमार अग्रवाल दीपक मोदी संजय छापड़िया सुनील बंका अमित कनोडिया दिलीप बागला मनोज खेतान सुरेश सुल्तानिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन संजीव देवड़ा ने किया।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: