बिहार

फारबिसगंज में अभियुक्त को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर अभियुक्त व उनके परिजनों ने किया हमला

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले के फारबिसगंज में अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अभियुक्त व उसके परिजनों ने हमला कर दिया। जिसमें फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित राज और सिपाही लक्ष्मण कुमार घायल हो गए हैं, मामला फारबिसगंज के मेला ग्राउंड में अवैध रूप से अतिक्रमणकारियों का कब्जा का था जिसे कुछ दिनों पूर्व प्रशासन द्वारा खाली कराया गया था और भूमिहीनों के बीच परचा भी वितरित कर दिया गया था।

Advertisements
Ad 1

लेकिन इस जगह पर रहने वाले कुछ उपद्रवियों द्वारा कल रात मेला ग्राउंड में फिर से अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया। जिसके बाद आज पुलिस वहां पहुची जहां पुलिस पर हमला हो गया, घटना के बाद भी घायल पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अभियुक्त फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे फारबिसगंज थाना में रखा गया है और घटना में शामिल अन्य लोगों की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।

Related posts

पटना में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह, अवैध हथियार सप्लायर और दस्तावेज चोर गैंग का खुलासा

BSEB Exam: 2 मई से बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, एक वर्षीय बेटे का सोमवार को मनाया था जन्मदिन

error: