बिहार

दानापुर अनुमंडल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 34 अभियुक्त गिरफ्तार!

पटना, रॉबीन राज। पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना के आदेशानुसार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार पटना जिला के अनुमंडल एवं थाना स्तर पर चिन्हित नशीले पदार्थों के संभावित बिक्री स्थलों पर सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दानापुर अनुमंडल क्षेत्र में विगत 24 घंटों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

इस विशेष अभियान के दौरान कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 214 लीटर अवैध शराब तथा 220 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया है। यह कार्रवाई न केवल अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता का भी परिचायक है।

Advertisements
Ad 1

इस अभियान की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर-01, भानुप्रताप सिंह ने बताया कि “नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह विशेष अभियान जारी रहेगा। स्थानीय सूचना, तकनीकी सहायता एवं सतर्कता के आधार पर ऐसे तमाम अड्डों पर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: