बिहार

नीतीश कुमार वोट की नहीं वोटरों की चिंता करते हैं : जदयू

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जदयू प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम, प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार एवं मीडिया पैनलिस्ट डाॅ मधुरेंदु पांडेय ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उन्हें वोट की नहीं बल्कि बिहार के करोड़ों वोटरों की चिंता है।

इस दौरान पार्टी प्रदेश प्रवक्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे पर तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी को चुनाव के समय बिहार के लोगों की याद आती है चुनाव खत्म होने के बाद उनका बिहार से कोई वास्ता नहीं रह जाता है। उन्होंने राहुल गांधी के राजगीर दौरे और ओबीसी समुदाय के लोगों को संबोधित करने पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का पिछड़ा,अति पिछड़ा,दलित एवं आदिवासी समुदाय के उत्थान से कोई लेना-देना नहीं रहा है, बल्कि इसके इतिहास में इस वर्ग की लगातार उपेक्षा ही दर्ज है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि 2011 की सामाजिक-आर्थिक जातीय जनगणना के आंकडे़ उनकी सरकार ने क्यों दबाकर रखे? जब कांग्रेस को मौका मिला, तब उन्होंने ओबीसी समाज को हक़ और आंकड़े देने में कोताही की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी समाज के कमजोर वर्गों के अधिकार और उनके हक की बात नहीं की। कांग्रेस ने काका कालेलकर एवं मंडल कमीशन की रिपोर्ट को जान बूझकर दबाने का काम किया जिससे समाज के शोषितों और वंचितों को उनका हक नहीं मिल सके।

Advertisements
Ad 1

राजनीतिक भाषणों से पिछड़ा,अति पिछड़ा,दलित एवं आदिवासी वर्ग का भला नहीं होगा। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि उन्होंने बतौर सांसद ओबीसी बहुल क्षेत्रों में शिक्षा, रोजगार या सामाजिक सशक्तिकरण के लिए क्या प्रयास किए? उनके पास सिर्फ भाषण है, न नीयत है और न नीति। पार्टी प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि हकीकत ये है कि बिहार में कांग्रेस अब राष्ट्रीय जनता दल की बी-टीम बन चुकी है। यह वही आरजेडी है, जिसने सत्ता में रहते हुए सामाजिक न्याय के नाम पर सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि क्या वे आरजेडी की पिछड़ा विरोधी नीतियों से सहमत है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में ओबीसी, अति पिछड़ा वर्ग और समाज के वंचित तबकों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। चाहे 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा हो या महिला शिक्षा को बढ़ावा देना, हमारी सरकार ने हर मोर्चे पर काम किया है।

Related posts

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

error: