बिहार

विश्व पर्यावरण दिवस पर फुलवारीशरीफ में बीआईटी मेसरा व भारत पर्यटन द्वारा पौधारोपण और स्वच्छता अभियान

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिलबिल्ली पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। भारत पर्यटन, पटना के द्वारा बीआईटी मेसरा की ओर से पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक आनन्द कुमार सिन्हा ने की। विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। आनन्द कुमार सिन्हा ने कहा कि भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। नीतीश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है.
उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पुनीत दिवस पर हम सब मिलकर अपनी प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित हों.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश मिश्रा। फुलवारीशरीफ प्रखंड बीस सूत्री सदस्य राजू रजक। चिलबिल्ली पंचायत वार्ड सदस्य लाला कुमार। इंडिया टूरिज्म के सदस्य सुमन सुप्रीत। छात्र-छात्राएं एवं अनेक अतिथि गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग भी की गई।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: