बिहार

नई यातायात व्यवस्था का ऑटो यूनियन ने किया स्वागत

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) स्थानीय गांधी मैदान स्थित गेट नंबर-4 के पास आज ऑटो मेंस यूनियन बिहार द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों ऑटो चालकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य पटना जंक्शन क्षेत्र में लागू की गई नई यातायात व्यवस्था के बारे में यातायात पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी प्राप्त करना था।

बैठक में यूनियन ने जनहित में की गई इस नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए इसकी सराहना की। ऑटो मेंस यूनियन बिहार के महासचिव अजय कुमार पटेल ने यातायात पुलिस अधीक्षक को आश्वासन दिया कि यातायात सुधार की दिशा में उठाए जाने वाले हर कदम में यूनियन पूर्ण सहयोग करेगी।

Advertisements
Ad 1

श्री पटेल ने आग्रह किया कि जिन ऑटो संगठनों को प्रमंडलीय क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण से मोबाइल प्रीपेड सेवा हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त है, उन्हें पटना जंक्शन तक आरक्षित ऑटो सेवा की अनुमति दी जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि प्राधिकृत संगठनों को पटना जंक्शन मुख्य द्वार, मल्टीलेवल पार्किंग (बुद्ध स्मृति पार्क), मल्टी-मॉडल हब सहित प्रमुख अस्पतालों और बस/रेलवे स्टेशनों पर प्रीपेड बूथ स्थापित करने की अनुमति दी जाए, जिससे यात्रियों, मरीजों और छात्रों को सुविधा मिल सके।

बैठक की अध्यक्षता महासचिव अजय कुमार पटेल ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीण सिंह, उपाध्याय प्रधान नीलु प्रसाद, कृष्णा शर्मा, सचिव पप्पू कुमार, तनवीर अहमद, मनोज कुमार प्रभाकर, अशोक कुमार साव, दिना यादव, मो. शकील सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: