बिहार

सेना के सम्मान में भाजपा नेताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा

अररिया, रंजीत ठाकुर : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में भारतीय सेना के अदम्य साहस के सम्मान में सोमवार को स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा महथावा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर रघुनाथपुर मवेशी हाट होते हुए भरगामा ब्लॉक चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक जयप्रकाश यादव ने कहा कि भारतीय सेना ने देश के सम्मान एवं गौरव बढ़ाने का काम किया है। सेना के इस शौर्य, पराक्रम,अदम्य साहस एवं बलिदान के आगे पूरा देश नतमस्तक है। तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए गए।

Advertisements
Ad 1

इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता-कार्यकर्ता व आम नागरिक शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक देवयंती यादव ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद जिस तरह से भारत सरकार ने साहसिक निर्णय लिए और भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया,उस स्थिति में हम सभी भारतीय सेना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और सेना के शौर्य,साहस को सलाम करते हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि आज यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट करने के लिए निकाली गई है। भारतीय सेना का साफ संदेश है कि भारत के खिलाफ जो कोई भी आंख उठाकर देखेगा,उसे बख्शा नहीं जाएगा। तिरंगा यात्रा में फारबिसगंज मुख्य पार्षद वीणा देवी,जदयू नेता सत्यनारायण यादव,अशोक सिंह कौशल सिंह भदौरिया,नित्यानंद मेहता आदि शामिल थे।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: