बिहार

अररिया में वट सावित्री पूजा की धूम, सोलह श्रृंगार में सजी महिलाएं वट वृक्ष के नीचे उमड़ीं

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिले में आज वट सावित्री पूजा की धूम देखने को मिली। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार के साथ वट वृक्ष के नीचे एकत्रित होकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए पूजा-पाठ में जुट गई। हाथों में पूजा की थाली, सिर पर सिंदूर, लाल साड़ी और पारंपरिक गहनों से सजी महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। उन्होंने सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा का स्मरण करते हुए उपवास रखा और व्रत की विधिवत पूजन संपन्न की।

Advertisements
Ad 1

वट वृक्षों के आसपास सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पूजा के दौरान महिलाओं ने बांस की डलिया में फल, फूल, पूड़ी, पकवान और सिंदूर रखकर वट वृक्ष की पूजा की। वट सावित्री पूजा भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। अररिया की महिलाओं ने इस पर्व को आस्था और परंपरा के संगम के रूप में मनाया, जो क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक एकता का परिचायक बना।

Related posts

सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कटिहार में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण समन्वय समिति सह जिला पोषण समिति की बैठक

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलित कर किया नमन

error: