पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 26 मई 2025 आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें दो दिवसीय (29 एवं 30 मई) बिहार दौरे पर आ रहे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई।
उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ने बताया कि दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ ए जी कॉलोनी मोड़ पर 29 मई को तिरंगा दिखा कर करेगी। साथ ही श्री राजू ने कहा कि बिहार की धरती से ही प्रधानमंत्री जी ने पहलगाम हमले के उपरांत देश से वादा किया था कि वो आतंकियों को उनके किए की सजा देंगे और प्रधानमंत्री जी ने अपने कहे अनुसार पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले कर पूरे विश्व को यह संदेश देने का काम किए की अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। पहलगाम हमले का बदला लेने के उपरांत पहली बार प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर आ रहे है इस लिए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ तिरंगा एवं पहलगाम में शहीद हुए देश के 26 नागरिकों के कट आउट के साथ प्रधानमंत्री जी का स्वागत करेगी। साथ ही साथ श्री राजू ने कहा कि बिहार में खेलो इंडिया के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण विभिन्न कैंपों में जा कर खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री जी के स्वागत में शामिल होने हेतु निमंत्रण पत्र दे कर आमंत्रित करेंगे।
उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक धीरेंद्र सिन्हा, मुकेश पासवान, विकास कुमार गोल्डी, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, पटना महानगर संयोजक अजय कुमार मुन्ना, पवन गुप्ता, धनंजय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
