बिहार

जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई झड़प

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा थाना के अचरा पंचायत स्थित वर्मा टोला वार्ड-09 में शनिवार को पूर्व जमीनी विवाद के मामले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अचरा पंचायत के वर्मा टोला वार्ड नो निवासी गुड्डी देवी उम्र 35 वर्ष पति दीपक राम के बीच सुमन शर्मा उम्र 36 वर्ष, जीवन शर्मा उम्र 35 वर्ष, पंकज कुमार शर्मा उम्र 30 वर्ष, तीनों पिता जयराम शर्मा तथा जयराम शर्मा उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय सुबोध लाल शर्मा के अलावे रामानंद शर्मा उम्र 32 वर्ष,सुशील शर्मा उम्र 28 बर्ष, पिता राजू शर्मा सुलोचना देवी उम्र 40 वर्ष पति जयराम शर्मा उषा देवी 29 वर्ष पति सुमन शर्मा संजू देवी उम्र 27 वर्ष पति जीवन शर्मा सोनी देवी उम्र 30 वर्ष पति पंकज शर्मा सभी साकिन अचरा शर्मा टोला वार्ड-08 थाना फुलकाहा के पूर्व से जमीनी विवाद चलता आ रहा है।

Advertisements
Ad 1

मामले को लेकर पीड़िता गुड्डी देवी पति दीपक राम ने एससी एसटी थाना अररिया में दिए अपने आवेदन में बताया है कि दिनांक 24 मई 2025 शनिवार को समय करीब 4:00 अपराह्न में सभी नामित लोगों ने हरवे हथियार एवं लाठी-फरसा से लैस होकर एकजुट होकरआया मैं अपने घर से उत्तर करीब 200 गज की दूरी पर अपने खेत का जुताई कर रहे थे कि अचानक मुझे एवं मेरे पति को मारपीट व गालीगलौज करने लगा। कहां तुम खेत क्यों जोत रहे हो। पीड़िता ने कहा इतने में मुझे बचाने मेरे भैसुर अनिल राम एवं नवालिक भतीजी माधुरी कुमारी व शारदा कुमारी आया कि जान से मारने की नीयत से लोहे के रड से सर पर प्रहार कर दिया जिसमें दोनों लड़की का हाथ फैक्चर हो गया है। कहा मारपीट के क्रम में सुमन व पंकज ने पहना हुआ कपड़ा को भी फाड़ दिया। कहा मेरे पति और मेरे ससुर को भी सभी ने मिलकर मारपीट करते हुए गला में पहने चांदी का जेवर ले लिया। मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related posts

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

error: