बिहार

नरपतगंज के जोगीपुर में निर्दय मां ने अपराधियों के साथ मिलकर बेटी के ससुराल में जाकर सीने में मारी गोली!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के कन्हैली जोगीपुर वार्ड संख्या 04 में गुरुवार की रात आपसी विवाद में बेटी के ससुराल आकर मां ने अन्य अपराधियों के साथ मिलकर बेटी को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में 23 वर्षीय बेटी पल्लवी कुमारी को एक गोली सीने में बाएं तरफ लगी है और दूसरी गोली पीठ में पीछे से बाएं तरफ में लगी है। घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा नरपतगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। जिसके बाद गोली लगने से घायल पल्लवी कुमारी को फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया ।

अररिया में भी डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया है। पुर्णिया स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । पूर्णिया अस्पताल में चिकित्सक ने दो गोली निकाला है। घायल महिला का स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार घायल पल्लवी के जीजा प्रवेश मंडल के कारण घटना हुई थी। जिसके बाद पल्लवी की विधवा बहन प्रियंका देवी अपने देवर भवेश मंडल से सात वर्ष पूर्व शादी कर ली। प्रियंका देवी से शादी करने के कुछ दिन बाद पल्लवी कुमारी से भवेश शादी कर लिया।

इस बीच पल्लवी की बड़ी बहन प्रियंका देवी अपने मायके फारबिसगंज प्रखंड के जोगबनी थाना क्षेत्र गड़हा उसरी गांव में रहने लगी पति-पत्नी में विवाद होने लगा इसके बाद प्रियंका देवी ने भवेश मंडल पर अररिया न्यायालय में डोरी एक्ट केस कर दिया। इससे पूर्व प्रियंका देवी के पति भवेश मंडल सारा खर्च भी देता था। लेकिन उसके बाद भी भवेश मंडल की पहली पत्नी नहीं मानी। दोनों में वर्षों से विवाद चलने लगा फिर भी पत्नी को हर महीने पांच सौ खर्च के लिए दिया करता था। लेकिन पत्नी नहीं मानी। एक सप्ताह पूर्व अररिया कोर्ट में गवाही हुआ था गवाही में पल्लवी कुमारी के पति भवेश मंडल ने पहली पत्नी को भी रखने के लिए तैयार हो गए लेकिन प्रियंका देवी रहने के लिए तैयार नहीं हुई। जिसके बाद दोनों में अररिया न्यायालय में ही विवाद हो गया।

उसके बाद पल्लवी कुमारी भी बड़ी बहन को अपने घर जोगीपुर आने के लिए कर रही थी लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं हुई। इसी बीच गुरुवार की देर रात पल्लवी कुमारी की मां फूलो देवी आधे दर्जन अपराधियों के साथ मिलकर पति के सामने ही पत्नी पर गोली चला दी गई, इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया दरअसल, घर में कई जगह खून के धब्बे देखने को मिल रहा है। इससे पूर्व में भी पल्लवी के पति भवेश मंडल के साथ मायके वालों ने मार-पीट की घटना को अंजाम दिया था। बताया गया कि, गुरुवार देर रात विवाहिता अपने पति के साथ घर में सो रही थी, लेकिन इसी दौरान पति के सामने ही विवाहिता पर गोलियां चला दी गई, जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गई।

घायल विवाहिता की पहचान जोगीपुर निवासी पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है,उनके पति का नाम भवेश मंडल बताया जा रहा है,यह भी जानकारी सामने आई कि, महिला फारबिसगंज के गढ़हा निवासी सकलदेव मंडल की बेटी है, जिसने अपने जीजा से ही दो वर्ष पूर्व शादी रचाई थी। शादी रचाने के बाद बड़ी बहन के द्वारा पति पर न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया। अब बताया जा रहा है कि, आपसी विवाद को लेकर महिला के मां ने ही अपराधियों के साथ घर में घुसकर अपनी बेटी को दो गोली मारी, एक गोली छाती व एक गोली पंजरे में लगने से विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका गंभीर स्थिति में इलाज जारी है। घायल के घर से कीटनाशक दवा भी बरामद किया गया।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: