पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सेकंड चांस कार्यक्रम के अंतर्गत पटना के विभिन्न केंद्रों गायघाट, त्रिपोलिया, नून का चौराहा, मालसलामी, यारपुर आदि क्षेत्रों की उन बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए ‘झलक’ गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिन्होंने दसवीं की परीक्षा दे दिया है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को आगे की पढ़ाई और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें शिक्षा और रोजगार के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना था। ‘झलक’ गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को अपने जीवन में नए अवसरों की झलक दी गई, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य का निर्माण कर सकें।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद किरण मेहता, शिक्षिका पुष्पांजलि सिन्हा, विद्या तिवारी, सूर्यकांत गुप्ता , प्रथम से राजेश कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार,शिल्पा कुमारी, रुचि गुप्ता, पवन कुमार मिश्रा, सूरज कुमार, श्वेता कुमारी, कोमल कुमारी की अहम भूमिका रही । उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसमें भाग लेने वाली बालिकाओं ने आगे भी ऐसे आयोजनों से जुड़ने की इच्छा प्रकट की।
