बिहार

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान में चार चक्का स्कॉर्पियो वाहन से कोडीन युक्त 260.7 लीटर कफ सिरप बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : बथनाहा एसएसबी 56 वीं वाहिनी के जवानों एवं बथनाहा थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर एक चार चक्का स्कॉर्पियो वाहन से 260.7 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद करने में सफलता हासिल की है। वहीं मौके से दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह कार्रवाई सूचना के आधार पर बथनाहा फारबिसगंज रोड स्थित टोल प्लाजा भदेश्वर के समीप की गई है।

वहीं गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद नईम एवं मंजर आलम के रूप में हुई है। जवानों के द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई कर कफ सिरप के साथ गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को अग्रेतर कार्रवाई हेतु बथनाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: