बिहार

पहलगाम हमले के विरोध में बिहार महिला कांग्रेस की ओर से विरोध मार्च निकाला गया

फुलवारीशरीफ, अजित। पहलगाम हमले के विरोध में बिहार महिला कांग्रेस की ओर से विरोध मार्च निकाला गया.यह मार्च कांग्रेस पार्टी की महिला विंग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया.बिहार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा के नेतृत्व में यह विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान महिला नेत्री बुशरा शाहीन, दिव्या, नजरा खातून, अर्शद अब्बास आज़ाद, नजमुल हसन नज्मी, शहाब मलिक, मोहम्मद शाहिद, राशिद हुसैन, नोमान मलिक, जाकिर हुसैन सज्जु और बन्ने मौजूद रहे।

नेताओं ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि शहीदों को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Advertisements
Ad 1

प्रदर्शनकारियों ने भारत माता की जय और आतंकवाद विरोधी नारे लगाते हुए अपना रोष जाहिर किया. मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Related posts

पटना मेट्रो जल्द पूरा करें, 11 सैटेलाइट टाउनशिप पर तेजी से काम हो : सीएम सम्राट चौधरी का निर्देश

दो दिवसीय 31st पटना डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजन!

NEET UG परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट, धारा 163 लागू, जवाहर नवोदय विद्यालय में बनेगा केंद्

error: