बिहार

विश्व पृथ्वी दिवस पर कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में बच्चों ने दिखाया पर्यावरण प्रेम

फुलवारी, अजित। अनिसाबाद स्थित कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में विश्व पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर पोस्टर मेकिंग, चित्रांकन और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रतियोगिता में “हम अपनी पृथ्वी के लिए क्या कर रहे हैं?” विषय पर बच्चों ने भाग लिया. कक्षा 4 की आरुषि कुमारी और कक्षा 5 के आयुष राज ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया.चित्रांकन प्रतियोगिता में कक्षा 3 की तनीषा सिंह और कक्षा 2 के सक्षम वर्मा को विजेता घोषित किया गया. क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 6 के सौरव कुमार, कक्षा 5 की आराध्या मिश्रा और कक्षा 4 के वत्सल आनंद की टीम विजेता रही।

Advertisements
Ad 1

विद्यालय प्रमुख उषा कुमारी और प्राचार्या अंकिता कुमारी ने बच्चों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts

युवाओं को आगे आना चाहिए ताकि कोई भी नागरिक एसआईआर श्रेणी से वंचित न रह जाए : मुफ्ती मोहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी

बेऊर के सिपारा में छापेमारी, 86.400 लीटर विदेशी शराब बरामद!

जदयू विधायक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, मसौढ़ी के विकास पर दिया जोर

error: