बिहार

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया मकरध्वज महाराज जी का जन्मोत्सव

पटनासिटी, रॉबीन राज। आज चौक सब्जी बाजार स्थित अति प्राचीन मकरध्वज महाराज जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में पटना की मेयर सीता साहू, शिशिर कुमार, पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार, कृष्णदास सिंह, प्रदीप सिंह, हृदय कुमार सिंह, प्रभात जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, सुदर्शन मिश्रा, श्याम टण्डन, भरत यादव, राजू कुमार, संजय झा, अंजू सिंह, आलोक चोपड़ा, ज्योति प्रसाद ताँती और संस्कृति सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्ति, सेवा और समर्पण की इस अनूठी मिसाल ने स्थानीय जनता के बीच एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: