बिहार

फुलवारी शरीफ और बेऊर थाना में चैत नवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) चैत नवमी, चैती छठ और ईद के मद्देनजर फुलवारी शरीफ थाना एवं बेऊर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में डीएसपी फुलवारी शरीफ सुशील कुमार सिंह ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इस दौरान थाना अध्यक्ष फुलवारी शरीफ मशहूद हैदरी एवं बेऊर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए आपसी सहयोग, भाईचारे और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की. नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दें.

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. सभी ने मिलकर त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया.

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: