बिहार

करोड़ों का जल नल टंकी बना कबाड़, विद्यालय के बच्चे पी रहे हैं दूषित जल

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज प्रखंड के अचरा पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला भवानीपुर में करोड़ों की लागत से लगे बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना का जल नल एक माह से कबाड़ बना हुआ है। जहां विद्यालय में पढ़ रहे सैकड़ो छात्र-छात्राओं को पानी पीने में काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। वहीं टंकी खराब होने के पश्चात बच्चे आयरन युक्त चापाकल के पानी पीने के लिए मजबूर है। ग्रामीण व अभिभावकों के सूचना पर समाचार संक्कलन करने जब पहुंचे तो देखे कि जल नल की टंकी बंद है। छोटे छोटे बच्चों ने कहा हमलोगों को चापाकल से पानी भरना पड़ता है। जबकि हाल ही में विद्यालय में लगे अन्य योजना मद से छत पर लगे टैंक भी खराब व कवाड़ बन गया है।

क्या कहते है विद्यालय एच एम वीरेंद्र मंडल:-


इस बाबत प्रधानाध्यापक बीरेंद्र मंडल ने बताया कि विद्यालय परिसर में सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जल नल कि टंकी लगभग एक माह से खराब है। जिसकी सूचना ऑपरेटर के द्वारा विभागीय अधिकारी एवं संवेदक को दिया गया है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया है। जिससे बच्चों को आयरन युक्त जल पीना पड़ता है। यहाँ आयरन अधिक मात्रा में है।

Advertisements
Ad 1

आये जानते है ऑपरेटर अनिल कुमार पासवान से :-

इस बाबत ऑपरेटर अनिल कुमार पासवान ने बताया कि जल नल की सप्लाई लगभग पचीस दिनों से खराब है। मामले की जानकारी संबंधित संवेदक और जेई को दिए है। अब तक नहीं हुआ है सप्लाई चालू। जिससे पढ़ रहे बच्चों को काफी कठिनाई होती है।

क्या कहते है कार्यपालक अभियंता पी एच ई डी, पंकज कुमार:-
इस बाबत कार्यपालक अभियंता से पूछे जाने पर बताया कि मुझे टंकी बंद होने की जानकारी नहीं है। पता करते है मामला सत्य पाये जाने पर सबंधित संवेदक के ऊपर जुर्माना किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा जल्द से जल्द टंकी से पानी का सप्लाई शुरू किया जायेगा।

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

error: