बिहार

1 अप्रैल से स्कूली ऑटो बंद किए जाने पर विरोध प्रदर्शन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बुधवार को पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित मैदान में ऑटो चालकों ने ऑटो मेन्स यूनियन के तत्वावधान में बैठक कर परिवहन विभाग के काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। परिवहन विभाग ने 1 अप्रैल से स्कूलों में ऑटो के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिसे लेकर ऑटो चालकों में भारी आक्रोश है।

बैठक की अध्यक्षता यूनियन के सचिव मो. तनवीर अहमद ने की। इस दौरान यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल, राजू कुमार केसरी, पवन कुमार, मनोज कुमार केसरी, संजय कुमार, रंजीत कुमार, पवन केसरी, पंकज केसरी सहित सैकड़ों ऑटो चालकों ने भाग लिया।

Advertisements
Ad 1

यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल ने परिवहन विभाग से आग्रह किया कि सुरक्षा एवं सीटिंग कैपेसिटी के मापदंड तय कर स्कूलों में ऑटो के परिचालन को पूर्व की तरह जारी रखने पर विचार किया जाए, अन्यथा लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर बिहार सरकार रोजगार देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर स्वरोजगार कर परिवार पालने वाले ऑटो चालकों को बेरोजगार करने की तैयारी हो रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परिवहन विभाग इस फैसले पर पुनर्विचार कर मापदंड तय कर स्कूलों में ऑटो चलाने की अनुमति नहीं देता है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। 1 अप्रैल से स्कूलों में चलने वाले सभी चार चक्का वाहन, ऑटो एवं ई-रिक्शा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। साथ ही, किसी भी नेता या अधिकारी के बच्चों को निजी वाहन से स्कूल नहीं ले जाया जाएगा।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: