बिहार

ढ़िबरी नहीं LED युग में बिहार, रोशनी से जगमगा रहा है प्रदेश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार, जो कभी अंधेरे में डूबा रहता था, आज रोशनी से नहा रहा है। बीस साल पहले जहां ढिबरी और लालटेन लोगों का सहारा था, अब वहां LED बल्बों की रौशनी बिखरी हुई है। यह बदलाव किसी जादू से कम नहीं है, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन और सुशासन का परिणाम है। बिहार के गांव-गांव और शहर-शहर में बिजली की उपलब्धता ने, ना केवल जीवनशैली बदली है, बल्कि विकास को भी रफ्तार दी है। स्याह काली रात पुरानी बात है, जगमगाता रोशनी से नहाया बिहार हमारी नई पहचान है।

2005 से पहले अंधेरे में डूबा रहता था बिहार-

2005 से पहले बिहार के ज्यादातर हिस्से अंधेरे में डूबे रहते थे। अंधेरा कायम था तो जर्रे- जरें में जरायम था। स्टीट लाइट और हाई मास्ट लाइट की तब शायद कल्पना भी नहीं करता था। 21वीं सदी में जब देश के दूसरे हिस्से रोशन थे, तब बिहार ढिबरी और लालटेन युग में जी रहा था। न बिजली के पोल थे, न ट्रांसफार्मर। लेकिन आज हर गांव और शहर रोशन है। 2005 में नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार शुरू हुआ। बिहार पारंपरिक बिजली उत्पादन के बाद अब सौर उर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा दे रहा है।

आंकड़े बता रहे बदलाव की कहानी-2005 बनाम 2025-

Advertisements
Ad 1

बिजली उपभोक्ता- 2005 में 17 लाख, अब 2.12 करोड़ से ज्यादा। 2005 में 700 मेगावाट से बढ़कर 8005 मेगावाट तक प्रति व्यक्ति बिजली खपत- 70 यूनिट से बढ़कर 363 यूनिट। बिजली आपूर्ति- ग्रामीण इलाकों में पहले 4-5 घंटे, अब 21-22 घंटे शहरी क्षेत्रों में 23-24 घंटे। सौर ऊर्जा उत्पादन 180 मेगावाट तक पहुंचा।

बिहार में सस्ती बिजली, 15 पैसे प्रति यूनिट कम हुआ दर-

बिहार सरकार बिजली को किफायती दामों पर उपलब्ध करा रही है, जिससे आम लोग भी बिना किसी चिंता के बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल में ही बिहार में 15 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर सस्ता हुआ है। उजाले की ओर नीतीश का बिहार
बिहार की नई तस्वीर जगमगाती हुई है। राज्य में बिजली पहुंचने से उद्योग-धंधे भी बढ़ रहे हैं, रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। यही वजह है कि अब लोग कहते हैं-अंधेरों से कह दो कहीं और घर बना ले, बिहार में अब उजाले का सैलाब है!

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: