बिहार

निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर,260 पशुओं के लिये मुफ्त दवाई का वितरण

अररिया, रंजीत ठाकुर सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार 21 मार्च 2025 को 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के दिशा निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी पथरदेवा के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव भवानीपुर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पशु चिकित्सा शिविर में डॉ. घनश्याम पटेल उप-कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.ब.पुर्णिया के द्वारा सीमावर्ती पशुओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56 वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के कार्मिकों द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।
पशु चिकित्सा शिविर में 40 सीमावर्ती पशुपालक के 260 पशु लाभान्वित हुए।

Advertisements
Ad 1

सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण व 56 वीं वाहिनी के 12 अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

सांसद सुरेंद्र यादव की पहल से जहानाबाद पटना-गया रेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण से जहानाबाद के विकास को एक नया आयाम मिलेगा : एजाज अहमद

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

error: