बिहार

पटना पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार संध्या सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में पटनासिटी अनुमंडल क्षेत्र में सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा के नेतृत्व में सघन जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की।

पटना पुलिस के अनुसार यह अभियान अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाया गया है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

Related posts

पुलिस अधीक्षक, अरवल ने हाईवे पेट्रोलिंग बिहार वाहन का निरीक्षण किया

चौक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित

error: