बिहार

पार्षदों और उनके परिवार के इलाज के लिए बजट में प्रावधान की मांग

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 28 के पार्षद विनय कुमार ने महापौर को पत्र लिखकर पार्षदों और उनके परिवार के इलाज के लिए बजट में 10 लाख रुपये के प्रावधान की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि नगर निगम के निर्वाचित पार्षद जन सेवा के कार्यों में दिन-रात व्यस्त रहते हैं, जिससे कई बार उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके इलाज के लिए उचित वित्तीय सहायता आवश्यक है।

विनय कुमार ने कहा कि पार्षद जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहते हैं, लेकिन खुद या उनके परिवार के सदस्य बीमार पड़ने पर इलाज के लिए आर्थिक समस्या झेलते हैं। इसलिए नगर निगम को इस मामले में पहल करनी चाहिए और बजट में एक निश्चित राशि का प्रावधान करना चाहिए, ताकि पार्षदों और उनके परिवार को चिकित्सा सहायता मिल सके।

उन्होंने नगर आयुक्त को भी इस पत्र की प्रति भेजी है और इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है। अब देखना होगा कि पटना नगर निगम इस मांग पर क्या निर्णय लेता है।

Related posts

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 61 वर्ष करने पर विचार करने का निर्देश दिया

error: