बिहार

मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा द्वारा भजन संध्या का आयोजन

पटना, रॉबीन राज। मारवाड़ी युवा मंच, पटना उमंग शाखा के तत्वावधान में न्यू बहादुरपुर, रोड स्थित श्री श्याम भवन में भव्य “कृपा श्याम की भजन संध्या” का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन संध्या 23 मार्च 2025 (रविवार) को दोपहर 2:15 बजे से आयोजित होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजस्थान, खाटूश्याम जी के मंदिर पुजारी महाराज श्री दिग्विजय सिंह चौहान आरहे हैं। वहीं कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक विवेक शर्मा, दिल्ली की गायिका उर्वशी शर्मा, बैंगलोर के रुपेश शर्मा, और सूरजगढ़ धाम के जस्सी सैनी अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे।

इस धार्मिक आयोजन का संयोजक युवा रवि अग्रवाल और सहसंयोजक युवा कृष्णा अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है। भक्तों के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा कि वे भक्ति और श्रद्धा के माहौल में डूबकर श्री श्याम प्रभु की कृपा का आनंद लेंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: