बिहार

बिहार में बारिश के साथ -साथ ठनका गिरने का अलर्ट, प्रदेशवासी हो जाएं सावधान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में बारिश के साथ साथ वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है। 20 मार्च से 23 मार्च 2025 के बीच पश्चिम एवं मध्य बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा (10-30 मिलीमीटर) होने का पूर्वानुमान है।

इसके साथ ही 21 और 22 मार्च को पूर्व एवं मध्य बिहार के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसके साथ ही भभुआ, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, जमुई, बांका और गया जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
इस दौरान राज्य के दक्षिण-पूर्व एवं दक्षिण मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर सतही हवा की गति 30-40 किमी/घंटे रहने की भी संभावना है।

Advertisements
Ad 1

बिहार में बिगड़ने वाले मौसम को लेकर प्रदेशभर के कृषक वर्ग को यह हिदायत दी जाती है कि अपने कटे तथा खुले स्थान में रखे हुए खरीफ एवं रबी फसल को सुरक्षित स्थान पर भण्डारण करने की व्यवस्था कर लें ताकि पानी/नमी से फसल का बचाव हो सके। साथ ही रबी फसल के लिए ओलावृष्टि से बचाव के लिए उपरोक्त जिलों के लिए एहतियाती उपाय कर ले। इस मौसम के फसलों पर प्रभाव तथा निवारण के उपाय से सम्बंधित जानकारी भारत मौसम विभाग एवं राज्य के कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से जारी होने वाले कृषि-परामर्शदात्री बुलेटिन का अनुशरण कर सकते हैं।

Related posts

पटना में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, नियमित ब्रीफिंग और हाजिरी शुरू

किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त गन्ना बीज उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संजय कुमार

गौरीचक में दो बाइकों की जोरदार टक्कर : एक युवक की मौत, चार अन्य घायल

error: