बिहार

फारबिसगंज अवर निबंधक पदाधिकारी ने निजी विद्यालयों का किया जांच

अररिया, रंजीत ठाकुर निजी विद्यालयों का जांच फारबिसगंज अवर निबंधक पदाधिकारी आलोक रंजन के द्वारा किया गया । उन्होंने सर्वप्रथम प्रस्वीकृत मध्य विद्यालय कोशी शिविर बथनाहा का निरीक्षण किया जहां उन्होंने छात्रों की उपस्थिति पंजी , नामांकन पंजी तथा 25 प्रतिशत कोटे के तहत नामांकित बच्चों की जानकारी ली । वहीं उन्होंने उपस्थित बच्चों तथा अभिभावकों से भी पूछताछ किया । बच्चों के अभिभावकों से पोशाक तथा पुस्तक के संबंध में जानकारी लिया ।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने जांच के क्रम में बताया कि जिला पदाधिकारी अररिया के पत्रांक _ 247 ,दिनांक – 19 फरवरी 2025 के आलोक में जांच किया गया है । वहीं जांच के पश्चात उन्होंने प्रवीकृत कन्या मध्य विद्यालय कोशी शिविर बथनाहा का भी निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी अररिया को सौप दिया जाएगा। उन्होंने दोनों विद्यालयों का क्रियाकलाप को संतोषप्रद बताया तथा कहा कि विद्यालय में नामांकित बच्चों का सभी लेखाजोखा विधिवत रूप से संधारित कर रखा गया है । बथनाहा में जांच के पश्चात वे अन्य विद्यालयों में जांच के लिए चले गए ।उक्त मौके पर दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार तथा गिरिजानंद साह के अलावे शिक्षक मौजूद थे ।

Related posts

पटना में UCMAS राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, 300 से अधिक बच्चों ने दिखाई अद्भुत गणितीय क्षमता

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सीतामढ़ी में ‘जानकी नवमी’ पर मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में लिया भाग

सांगठनिक चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक और जिला संयोजकों की बैठक संपन्न

error: