पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रेलवे पुलिस ने शब-ए-बरात के मौके पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पटना साहिब रेलवे क्षेत्र से दो अंतरजिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 25.125 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये आंकी गई है।
क्या हैं आखिर पूरा मामला-
गुरुवार की शाम 13 फरवरी 2025 को पटना साहिब रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात था। इस दौरान पश्चिमी फुट ओवरब्रिज के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में एक पिट्ठू बैग और झोला लिए देखा गया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जब उनके बैग और झोले की तलाशी ली गई, तो उसमें से 25.125 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वहीं गिरफ्तार तस्करों में रमेश कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष और दूसरा जोधन राय उम्र लगभग 28 वर्ष हैं।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रा.अ.नि. जयकिशोर राय रेल थाना पटना साहिब, हवलदार रामाशंकर सिंह रेल थाना पटना साहिब, पी.टी.सी. 165 जयदीप कुमार रेल थाना पटना साहिब, पी.टी.सी. 518 रमेश कुमार रेल थाना पटना साहिब शामिल हैं।
