बिहार

ऑटो मेन्स यूनियन बिहार ने यातायात पुलिस अधिकारी अनिल कुमार को किया सम्मानित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना ऑटो मेन्स यूनियन बिहार की ओर से आज पटना यातायात पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक (द्वितीय) एवं यातायात पुलिस के नोडल पदाधिकारी श्री अनिल कुमार जी को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल ने कहा कि श्री अनिल कुमार जी पटना यातायात पुलिस के लिए एक मिसाल और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने उनकी कार्यक्षमता की सराहना करते हुए कहा कि बिहार के सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को उनसे सीख लेनी चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल के साथ यूनियन के प्रमुख सदस्य अशोक कुमार सिन्हा, कुंदन सिंह और सत्यनारायण सहनी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

नई दुग्ध संग्रहण समितियों के गठन में लाएं तेजी : डीएम

वृक्षारोपण ही प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची सेवा है : रत्नेश कुशवाहा

एम्स पटना और स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की ऐतिहासिक साझेदारी, अब हर सरकारी अस्पताल में मिलेगा एक समान आपातकालीन उपचार

error: