बिहार

डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया

अररिया, रंजीत ठाकुर|जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, अररिया, अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, अररिया, अंजनी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। माह जनवरी 2025 का मासिक बाह्य निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध बताया गया कि निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह में बाह्य एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. राम बाबू कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं भवन प्रमंडल सहित राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधि आबिद हुसैन, सीपीआई के नौशाद आलम, रामविनय तथा अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

गौरीचक थाना पुलिस की छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी

सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण को लेकर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नगर परिषद संपतचक का 157 करोड़ से अधिक का बजट पारित, सड़क-नाला और आधारभूत ढांचे पर सबसे अधिक खर्च होगा

error: