बिहार

11 जनवरी को स्मृति दिवस के रूप में मनेगा स्व. सत्येंद्र कुशवाहा का पुण्यतिथि

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान पार्षद सह उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी स्वर्गीय सत्येंद्र कुशवाहा जी की 7वीं स्मृति दिवस पर 11 जनवरी को विद्यापति भवन, पटना में “सार्वजनिक जीवन में युवाओं की भागीदारी” विषयक परिचर्चा आयोजित की जाएगी. यह जानकारी सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच के तत्वाधान में जानकारी सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच के अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने दी।

वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पटना साहिब सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव, नगर विकास मंत्री, नितिन नवीन, कुम्हार विधायक अरुण सिंह, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, पटना महापौर सीता साहू, उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी समेत वरीय नेता शिरकत करेंगे।

Advertisements
Ad 1

वहीं कार्यक्रम में पटना समेत जहानाबाद, कैमूर, सासाराम, नालंदा सहित अन्य जिलों के कार्यकर्ता और वरीय नेतागण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आज पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच के अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र अरोड़ा, जिला अध्यक्ष संजीव मेहता, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, मिथलेश कुशवाहा, अजय मेहता एवं राजेश मेहता समेत अन्य लोग शामिल हुए।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: