बिहार

अररिया के श्यामनगर में परशुराम सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर | नरपतगंज के श्यामनगर में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्व० परशुराम सिंह की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन आरक्षी अधीक्षक अररिया, अंजनी कुमार और परिजन दुर्गा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुखिया मनोरंजन कुमार मंडल, ब्रजभूषण सिंह, नागेश्वर यादव, कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम 56 वीं बटालियन एसएसबी बथनाहा, एच के शिंदे कमांडेंट (मेडिकल), वेंगसुन कांगखू, फुनचूक लेपचा, और एसएसबी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवा, महिलाएं और एसएसबी के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्व परशुराम सिंह के परिवार के दुर्गा देवी, जितेंद्र सिंह बबलू, धर्मेंद्र सिंह, राजीव सिंह, वंदना सिंह, ममता सिंह, राखी सिंह, खत्री परिवार के इंद्रजीत सिंह, अनिकेत सिंह गोलू, राजा सिंह, युवराज सिंह, आशु सिंह, आयुष सिंह, शौर्य सिंह, आनंद सिंह, बसंत सिंह के साथ साथ टीम सेवक बंधु के नीरज भगत, तपेश शाह एवं दर्जनों एसएसबी के जवान के अलावे दर्जनों युवक शामिल थे। यह कार्यक्रम रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आयोजित किया गया।
“मानव कल्याण हमारा मिशन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी सिंह ने सभी रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। सभी को इस प्रकार के आयोजन में आगे बढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

Related posts

पटना के आयकर गोलंबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

error: