बिहार

पटना साहिब में सैंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार ने बालू पर उकेरी गुरु गोबिंद सिंह जी की छवि

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर पटना साहिब में सैंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए बालू पर गुरु गोबिंद सिंह महाराज की भव्य छवि उकेरी। उनकी इस अद्भुत कलाकृति ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

Advertisements
Ad 1

लोगों ने इस कृति की सराहना करते हुए गुरु महाराज को लख-लख बधाइयां दीं। सैंड आर्ट के माध्यम से गुरु जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का यह अनोखा तरीका न केवल बिहार में बल्कि देशभर में चर्चित हो रहा है। सैंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार ने बताया कि यह उनकी गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रति सच्ची श्रद्धा है। उनकी कलाकृति ने समारोह में आए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की पहल : गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित

मुखिया सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

कोरियन भाषा प्रशिक्षण से खुलेगा बिहार के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सचिव, डॉ. कौशल किशोर

error: