अररिया, रंजीत ठाकुर जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत में बेखौफ खनन माफिया इन दिनों परमान नदी को निशाना बनाए हुआ है। रात के अंधेरे में क्या कहें दिनदहाड़े आधा दर्जन ट्रैक्टरों से बेखौफ होकर खनन करना विधि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगता दिख रहा है। यह मामला कहीं और का नहीं बल्कि पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या-आठ में परमान नदी के किनारे का है।
जहां स्थानीय लोग नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि यह अवैध खनन स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं दबंग लोगों के द्वारा किया जा रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन कर मिट्टी और बालू किसी संवेदक को मोटी रकम लेकर दिया जा रहा है। बताते चलें कि सरकार जहां अवैध खनन रोकने को लेकर तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं, वहीं माफिया भी खनन करने के लिए अलग अलग रास्ते ढूंढ़ रखे है। पुलिस प्रशासन को चकमा देकर दिन के उजाले में भी अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
