बिहार

गौरीचक में कोहरा में छड़ लगा ट्रेलर पलटा कई दुकानें क्षतिग्रस्त

फुलवारी शरीफ, अजित . पटना गया रोड में गौरीचक मोड़ के पास गाना कोहरा के चलते देर रात छड़ लोडेड तेज रफ्तार से जा रहा ट्रेलर अचानक सड़क किनारे पलट गया जिससे कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में टेलर का चालक भी जख्मी हुआ और व कहीं इलाज के लिए भाग गया. हादसा देर रात का बताया जाता है जब वहां कोई आदमी नहीं था.अगर यही घटना बाजार खरीदारी के समय होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. सुबह-सुबह लोगों ने देखा कि सड़क किनारे सब्जी अंडा फल और कई फुटपाथ दुकानदारों का दुकान पर एक छड़ लदा ट्रेलर पलटा हुआ है.

Advertisements
Ad 1

इस हादसे चार से पांच दुकान मैं रखा हुआ सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया. दुकान दारों ने बताया कि उनके छोटी मोटी दुकान में हजारों का नुकसान हुआ है. दुकान के अंदर रखा सामान एक भी सही सलामत नहीं बचा, सब बर्बाद हो गया. स्थानीय गौरीचक थाना पुलिस घटना स्तल पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक का पता लगाने में जुट गई थी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के सामने छोटे-मोटे फुट पाथ दुकानदार काफी आक्रोशित थे जिन्हें पुलिस वालों ने समझाया कि टेलर का मालिक के आने के बाद आप लोगों का जो नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति कराई जाएगी.

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: