बिहार

फुलकाहा एसएसबी के जवानों ने बाइक के डिक्की से 4 किलो 800 ग्राम गाजा बरामद किया

अररिया, रंजीत ठाकुर शुक्रवार की देर रात 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने सीमा पिलर संख्या- 187/01 फुलकाहा थाना क्षेत्र के कोशिकापुर गांव के समीप सूचना के आधार पर एक बाइक के डिक्की से 4 किलो 800 ग्राम बरामद किया है। एसएसबी जवानों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई तब हुई जब एसएसबी के जवान रात्रि गश्ती भारत नेपाल सीमा पर कर रही थी ।

Advertisements
Ad 1

उसी दौरान एक व्यक्ति बाइक लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया और जवानों को देखते ही बाइक पटक कर नेपाल के तरफ भाग गया। बाइक का तलाशी करने पर डिक्की से गाजा बरामद हुआ। जिसे जप्त कर कागजी कार्रवाई कर शनिवार के सुबह सभी सामग्री के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु फुलकाहा थाना पुलिस सुपुर्द कर दिया।एसएसबी के इस अभियान में मुख्य आरक्षी राजीव कुमार के अलावा आरक्षी नवरत्न, मुकेश कुमार, सनी कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी

error: