अररिया, रंजीत ठाकुर शनिवार के अहले सुबह जोगबनी थाना क्षेत्र के हाजीगंज में 56 वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय बथनाहा के स्पेशल टीम के जवानों ने सूचना के आधार पर 243 किलो गाजा के साथ तीन तस्कर को धरदबोचा। मौके से एक मोटरसाइकिल भी किया जप्त। दबोचे गए तीनों तस्कर में जोगबनी थाना क्षेत्र के पुरानी जोगबनी वार्ड संख्या- एक निवासी मोहम्मद शलिम और मिथिलेश साह तथा रमेश राम बताया गया है। तीनों तस्कर से आवश्यक पूछताछ कर गाजा व मोटरसाइकिल के साथ जोगबनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
थाना पुलिस ने तीनों गाजा तस्कर से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। सब के इस अभियान में उप निरीक्षक पार्टी कमांडर चैना राम, मुख्य आरक्षी सुबोध कुमार सिंह बी पी शिवा कुमार, के अलावे आरक्षी श्री भगवान, केशव कुमार सिंह, हरिशंकर प्रसाद,बच्चू सिंह, शंकर कुमार, मोहन, अविनाश कुमार सिंह, अमरकांत कुमार, गोपी नाग भूषण, सुनील कुमार उईके आदि शामिल थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तस्कर नेपाल से गाजा का बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र के अन्य बाजारों में पहुंचने वाला था। जिसको एसएसबी के तेज तर्रार स्पेशल टीम ने विफल कर दिया है। जो बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
