बिहार

जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया का मनमानी के खिलाफ पांच सुत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना

अररिया, रंजीत ठाकुर सोमवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम जिला कमिटी अररिया के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया का मनमानी के खिलाफ पांच सुत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना जिला मुख्यालय पर दिया गया। दिन के 02 बजे मांग पत्र को लेकर धरना स्थल से जिला सचिव कामरेड राम विनय राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया का कार्यालय कक्ष में उन्हें सौंपा गया। मांग पत्र पर चर्चा करते हुए सभी प्राथमिक विद्यालय

जिसे दुसरे विद्यालय में समायोजित कर दिया गया है के कारण मजदूर किसान गरीब का बच्चे को शिक्षा से दूर रखने का साजिश के तहत ऐसा किया गया। जमीन पर ही विद्यालय चल रहा था और जमीन का बहाना बनाकर विद्यालय हटाया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का अश्वासन दिया है। धरना प्रदर्शन में प्रमोद सिंह,राजु रिषिदेव, श्याम देव राय, रंजय मेहता, हलिमा खातुन, सावो खातुन, रोहित कुमार विश्वास, विन्देश्वरी यादव, तुलसी देवी, पुष्पा देवी,शबनम खातुन, कन्हैया राम, सरिता देवी, जुली देवी, मेनका देवी, चंद्रशेखर पासवान, विजय शर्मा, राजकिशोर धरकार,हदिस अंसारी पार्टी के जिला सचिव कामरेड राम विनय राय सहित सैकड़ों साथीयों ने भाग लिया।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न