बिहार

बसमतिया पुलिस ने 34 बोतल अंग्रेजी शराब के एक तस्कर किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त!


अररिया, रंजीत ठाकुर बसमतिया थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि गश्ती के दौरान भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया बाजार से 34 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को धरदबोचा। शराब तस्करी में प्रयुक्त एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी किया जप्त। जप्त अंग्रेजी शराब ब्लैक ओके 12 बोतल एवं उमंगा 22 बोतल पाया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति सुपौल जिला अंतर्गत बीरपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत के परमानंदपुर वार्ड नंबर 13 निवासी 32 बर्षीय मोहम्मद सज्जाद अली पिता मोहम्मद जहीरूद्दीन बताया गया है।

यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर गस्त के दौरान की गई है। उक्त व्यक्ति को मोटरसाइकिल से जाते देख शक के आधार पर रोकर पूछताछ करने तथा तलाशी करने पर शरीर में पहने स्वेटर व जैकेट के अंदर में छुपा कर ले जा रहे शराब को बरामद किया गया है। उक्त व्यक्ति पर बीरपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट एवं शराब कांड में दर्ज कुल 4 आपराधिक इतिहास है। थाना अध्यक्ष ने गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ कर आज सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: